मनोरंजन
एक फीयरलेस और बुलंद आवाज का जादू एक बार फिर – शेखर टुनाइट

अजय सिंह
90s के दशक में जिस एक्टर ने अपनी बाकमाल अदाकारी से सारी इंडस्ट्री को हिला के रख दिया था और जिसके डायलॉग डिलिवरी आज तक लोगों को जुबानी याद रहती है, जी हां मैं किसी और नहीं शेखर सुमन की बात कर रहा हूं जिन्होंने न सिर्फ फिल्मों में अपने जलवे बिखेरे बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी मजबूत पकड़ हमेशा से बनाए रखी । वही शेखर सुमन आज अपनी दमदार एक्टिंग और बेजोड़ डायलॉग के साथ एक बार फिर यूट्यूब पर अपने नए नवेले शो शेखर टुनाइट के साथ आपके मनोरंजन के लिए लौट आए हैं ।
सारी दुनिया के साथ-साथ मैं खुद उनके बेबाक और बिंदास अदाकारी का शुरू से फैन रहा हूं, मगर जिस बिंदास अंदाज से यहां उन्होंने लोगों की बंद बजनी शुरू की है वह काबिले तारीफ है और साथ ही साथ जिस तरह वह कुछ बेहतरीन सेलिब्रिटीज के साथ इंटरेक्ट करते हैं जैसे की बॉबी देओल और अली फजल का उनका हालिया इंटरव्यू बेहद दिलचस्प रहा है । शेखर सुमन अपने विभाग अंदाज के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं अब यह बात अलग है कि उनका यह बेबाक अंदाज कई लोगों के दिलों को बेहद भाता है और कई लोगों के दिलों पर अखरता भी है, भाई लोग कुछ भी कहे या समझे मगर शेखर सुमन का शो शेखर टुनाइट लोगों को जबरदस्त पसंद आ रहा है और खासकर मुझे तो बेहद पसंद है ।
अब देखना यह है कि शेखर का यह बेबाक अंदाज लोगों में कितना पॉपुलर होता है या फिर इस आवाज को भी दबाने के लिए भी कुछ उंगलियां उठ सकती हैं, पर जहां तक मैं शेखर सुमन को जानता हूं वह हमेशा से विभाग और बिंदास थे हैं और रहेंगे ।
शेखर सुमन और उनके सभी टीम मेंबर्स को इस बेहतरीन शो के लिए ढेरों शुभकामनाएं ।








