उत्तराखण्ड
जापान के राजदूत ओनो केईची ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
लोक भवन के बोनसाई गार्डन का किया भ्रमण, विभिन्न प्रजातियों के पौधों और उनकी कलात्मक संरचना की सराहना
देहरादून, 04 नवंबर। भारत में जापान के राजदूत श्री ओनो केईची (Ono Keiichi) ने बुधवार को लोक भवन में उत्तराखंड के 
भेंट के दौरान राज्यपाल एवं जापान के राजदूत के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके उपरांत जापान के राजदूत और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन परिसर स्थित बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने बोनसाई गार्डन में संरक्षित विभिन्न प्रजातियों के पौधों, उनकी विशेषताओं तथा कलात्मक संरचना का अवलोकन किया। राजदूत एवं प्रतिनिधिमंडल ने गार्डन की सुंदरता और पौधों के कलात्मक रखरखाव की सराहना की।





