Connect with us

उत्तराखण्ड

लाटूरिया आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

हल्द्वानी लाटूरिया आश्रम  में गोवर्धन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में नीरज प्रभात मुख्य यजमान के रूप में शामिल रहे। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, विपिन गुप्ता, संतोष अग्रवाल, जय राधेश्याम सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक आयोजन के दौरान आश्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page