Connect with us

उत्तराखण्ड

इम्पीरियम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘दशावतार–Expressionz 2026’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पवनीत सिंह बिंद्रा 

हल्द्वानी। दौलतपुर, गौलापार स्थित इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव ‘दशावतार–Expressionz 2026’ हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को समर्पित इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सतपाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम के डीआईजी किशोर प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम ‘दशावतार’ रखी गई थी। इसके माध्यम से भगवान विष्णु के दस अवतारों की पौराणिक महत्ता, धर्म की स्थापना, अधर्म पर सत्य की विजय और मानवता के कल्याण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और कलात्मक प्रतिभा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन, नैतिकता और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का विकास करना भी है। विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दशावतार–Expressionz 2026’ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत और विद्यार्थियों की प्रतिभा का अनूठा संगम बनकर सामने आया। समारोह ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page