Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में 30 अक्टूबर से सजेगा कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट, कुमाऊँ कप के लिए 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

पांच आयु वर्गों में होंगे मुकाबले, सिंगल्स और डबल्स दोनों स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे खिलाड़ी

नैनीताल। न्यू क्लब, नैनीताल के ग्रेविल कोर्ट पर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट (कुमाऊँ कप) का आयोजन किया जाएगा। पूर्व वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जनपदों के टेनिस खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट के सचिव अमर जगाती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुमाऊँ क्षेत्र का कोई भी निवासी टेनिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। खिलाड़ियों की सुविधा और आयु के आधार पर प्रतियोगिता को पांच वर्गों में विभाजित किया गया है। इनमें 30 वर्ष तक का मेंस ओपन वर्ग, 30 से 40 वर्ष, 40 से 50 वर्ष, 50 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। खिलाड़ी सिंगल्स और डबल्स, दोनों स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।।प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जनपदों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए प्रविष्टि की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी खिलाड़ी की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। खिलाड़ियों के रहने और खाने की भी होगी व्यवस्था आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के प्रवेश शुल्क में खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी शामिल रहेगी। खिलाड़ियों को चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन, हाई टी और स्नैक्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ग्रेविल कोर्ट को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू टूर्नामेंट के समन्वयक वीरेंद्र साह ने बताया कि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। न्यू क्लब के दोनों ग्रेविल कोर्ट की फ्लडलाइट्स की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं, कोर्ट की सतह को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव और रोलिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल परिस्थितियां उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगिता के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल के अध्यक्ष डॉ. समीर वर्मा, सचिव हेम कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष रजत कुमार सती ने प्रतियोगिता के आयोजकों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि न्यू क्लब नैनीताल के प्राचीन और प्रतिष्ठित क्लबों में से एक है। नंदा देवी मंदिर के समीप स्थित इस क्लब का शहर की खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान में क्लब के सचिव रितेश साह हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page