Connect with us

उत्तराखण्ड

कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की सदर बाजार शाखा का 16 नवंबर को होगा शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल करेंगी उद्घाटन

हल्द्वानी। दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की नव-निर्मित सदर बाजार शाखा का शुभारंभ 16, नवंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। हल्द्वानी के सिंधी चौराहा स्थित नवनिर्मित शाखा परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत नैनीताल की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरम्वाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगी और उनके करकमलों द्वारा नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह परिहार, सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय साह सहित बैंक संचालक मंडल के सदस्य, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

बैंक प्रबंधन के अनुसार सदर बाजार क्षेत्र में नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापारियों, ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। नई शाखा के माध्यम से बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है।

बैंक संचालक मंडल की ओर से अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह परिहार, व्यवसाय विकास प्रमुख तराई क्षेत्र हरीश चन्द्र साह, शाखा प्रबंधक दीपक साह एवं सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय साह ने सभी गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों से उद्घाटन समारोह में पहुंचने की अपील की है।

समारोह में संचालक मंडल के सदस्य लीला आर्या, निधि साह, संगीता साह, सुनीता साह, रमाकान्ती अग्रवाल, राजेश साह, भुवन चन्द्र शर्मा, सीए दिव्यांशु सक्सेना, घनश्याम साह, विकास साह, डॉ. केदार पलड़िया, पूरन लाल साह एवं संजय लाल साह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page