Connect with us

उत्तराखण्ड

चीना पीक के घने जंगलों में लापता अर्णव की तलाश जारी, नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ का संयुक्त रेस्क्यू अभियान तेज

डॉग स्क्वॉड, ड्रोन और वन विभाग की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में जुटीं, छह नवंबर से लापता युवक की तलाश में दुर्गम क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग

नैनीताल। नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चीना पीक के जंगल क्षेत्र से लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह (उर्फ प्रिंस कुमार) की तलाश में नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। युवक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को अभियान में लगाया गया है। चीना पीक के दुर्गम और घने जंगलों में लगातार कॉम्बिंग कर संभावित स्थानों की गहन तलाशी ली जा रही है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन तथा सीओ नैनीताल अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीमें जंगल के अलग-अलग हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

6 नवंबर की शाम से लापता है युवक

पुलिस के अनुसार अर्णव कुमार सिंह अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। छह नवंबर 2026 को चीना पीक घूमने के दौरान शाम करीब पांच बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद से ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं।

अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश जोशी सहित मल्लीताल कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों द्वारा जंगल के दुर्गम क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि हर संभावित स्थान की जांच कर युवक को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।

पुलिस ने आम जनता से की सहयोग की अपील

नैनीताल पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लापता युवक अर्णव कुमार सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर: * कोतवाली मल्लीताल: 05942-235242 * प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल: 9411112869  पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल: 9411112979 पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवक की तलाश में किसी भी तरह की जानकारी को नजरअंदाज न करें। एक छोटी-सी सूचना भी युवक की सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page