Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

हल्द्वानी। तल्ली बमौरी मुखानी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं भव्य अन्नकूट भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल श्री खाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की आरती में भाग लेकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के उपरांत बाबा को विभिन्न प्रकार के पकवानों से सुसज्जित अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूजा-अर्चना का संपूर्ण कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित पुष्कर दत्त शास्त्री, पंडित ललित मोहन पांडेय, पंडित पूरन चंद्र पांडेय एवं पंडित हेम के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर यजमान के रूप में साकेत अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, मदन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, विजय प्रकाश अग्रवाल, चंदन सिंह अधिकारी, रेनू पांडेय एवं रंजना पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, सिद्धांत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भवानी शंकर नीरज, रामलीला कमेटी मुखानी के अध्यक्ष मनीष कपिल, समीर आर्य, बॉबी आर्य, विनीत टंडन, मनीष साह एवं तारु तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रसाद वितरण एवं भंडारे की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट भंडारे के आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी संदेश दिया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, सेवा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page