Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश में टेनिस को बढ़ावा देने के लिए उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के बड़े फैसले, खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा अनिवार्य

 

, 20 जुलाई। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन (यूटीए), देहरादून की कार्यकारी समिति की बैठक सोमवार को ईसी रोड स्थित 22 हाइट्स होटल में अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (आईपीएस) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव सुमित गोयल ने किया।

बैठक में प्रदेश में टेनिस खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि उत्तराखंड के सभी जनपदों के खिलाड़ियों, टेनिस अकादमियों तथा संबद्ध इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों एवं प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।

एसोसिएशन ने प्रदेश और जनपद स्तर पर भ्रामक एवं अनधिकृत टेनिस एसोसिएशनों पर रोक लगाने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल लागू करने का भी निर्णय लिया। साथ ही शीघ्र ही वित्तीय वर्ष के लिए यूटीए का वार्षिक टेनिस कार्यक्रम कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिसमें पूरे वर्ष आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, एआईटीए, एशियन टेनिस फेडरेशन तथा जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम शामिल रहेगा।

बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर एवं उदीयमान बालक-बालिका खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण, खेल किट तथा प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आवश्यक खर्च उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया।

इसी अवसर पर जिला टेनिस एसोसिएशन, देहरादून की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें मनोज गुप्ता को अध्यक्ष, लोकेश चुग को सचिव, तुषार शर्मा को संयुक्त सचिव तथा दिनेश नागपाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। विशिष्ट सदस्यों के रूप में सुनील कठैत, राकेश चंद्रा, दीपा चौधरी और हिमानी चौहान को मनोनीत किया गया।

बैठक में संरक्षक पी.के. वालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष डी.एस. रावत, वरिष्ठ संयुक्त सचिव लोकेश चुग, यूटीए के संयुक्त सचिव एवं जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय, अमर जगाती सहित अल्मोड़ा जिला टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, एम्स ऋषिकेश के डिप्टी डायरेक्टर (कर्नल रैंक) गोपाल मेहरा तथा कमलेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में यूटीए के संयुक्त सचिव हेम कुमार पांडेय ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page