उत्तराखण्ड
समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, नरेन्द्र शर्मा बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक

हल्द्वानी। सामाजिक गतिविधियों, नशामुक्ति अभियान और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय रहने वाले नवाबी रोड, वार्ड नंबर 8 निवासी समाजसेवी नरेन्द्र शर्मा को भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर मंडल में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला नैनीताल की ओर से 11 नवंबर 2026 को जारी पदाधिकारियों की सूची में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
नरेन्द्र शर्मा लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से नशामुक्ति अभियान, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सराहनीय रही है। समाज को सकारात्मक दिशा देने और युवाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों में भी उनकी सक्रियता रही है।
उनकी नियुक्ति पर उत्तराखंड भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता (जीतू) ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेन्द्र शर्मा अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सांस्कृतिक चेतना के माध्यम से पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
नवनियुक्त संयोजक नरेन्द्र शर्मा ने पार्टी नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
नरेन्द्र शर्मा की इस नियुक्ति को उनकी लंबे समय से चली आ रही सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को मिली नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है।







