Connect with us

Uncategorized

समर कैंप के रंगारंग समापन में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

 

, 29 मई। बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं से जीवंत नजर आया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, फैब्रिक पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग, चारकोल पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट, पोस्टर मेकिंग, वेस्टर्न डांस, पंजाबी डांस, क्लासिकल डांस, स्केटिंग, क्रिकेट, शतरंज, टेबल टेनिस, योग एवं मेडिटेशन, फायरलेस कुकिंग, रोबोटिक ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग, स्पोकन इंग्लिश और टैलेंट शो में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी डांस, क्लासिकल डांस, समूह गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी गतिविधियों की झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करना है। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, एडमिनिस्ट्रेटर निशा सिंह, सलाहकार श्रीमती के. दत्त, एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर बच्चों के लिए मजेदार खेलों, मिकी माउस जंपिंग, पॉपकॉर्न, कॉटन कैंडी और बर्फ के गोले की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उपप्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, एडमिनिस्ट्रेटर निशा सिंह, सलाहकार श्रीमती के. दत्त एवं एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page