Connect with us

उत्तराखण्ड

विश्व स्वास्थ्य दिवस: प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने लोक भवन में स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन ,,


देहरादून, 7 अप्रैल 2026: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रेकिट और प्लान इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक भवन में निवासरत परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर
श्रीमती गुरमीत कौर ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की मजबूत नींव रखती है। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रथम महिला ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के गहन संबंध पर प्रकाश डालते हुए जोर दिया कि नियमित हाथ धोना, स्वच्छ जल का उपयोग और आस-पास की साफ-सफाई जैसी सरल आदतें अनेक बीमारियों से बचाव करती हैं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत के साथ-साथ सामुदायिक उत्तरदायित्व बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया।
जन-जागरूकता अभियानों की सराहना
प्रथम महिला ने “डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया” जैसे जन-जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसी पहलें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी संगठनों एवं टीम डीबीएसआई को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित
इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, परिसहाय श्री अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. प्रांजलि थापा, रेकिट एवं प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री सैयद अली नकवी, मैनेजर प्लान इंडिया संजय सिंह सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page