Connect with us

उत्तराखण्ड

फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट मे जंगल की आग से निपटने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया,

हल्द्वानी स्थित फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट मे आज सोमवार को जंगल की आग से निपटने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि जंगल की आग को कंट्रोल करने के लिए जन भागीदारी बहुत जरूरी है। कार्यशाला में फॉरेस्ट सर्विस ऑफ़ इंडिया के साइंटिस्ट ने फायर अलर्ट को लेकर जानकारी दी। वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि मिलजुल कर ही जंगल की आग पर अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन संरक्षक डॉ विनय भार्गव, डीएफओ कुंदन कुमार, चंद्रशेखर जोशी, हिमांशु बागरी सहित कई वन अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान वनाग्नि सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page