Connect with us

उत्तराखण्ड

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 जून 2024 को 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 घोषित किया, मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों की भूमिका को वैश्विक स्तर पर उजागर करना,,

हल्द्वानी/ज्योलीकोट ,,,संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 जून 2024 को 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 घोषित किया है। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों की भूमिका को वैश्विक स्तर पर उजागर करना व उनके विकास को बढ़ावा देना और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में उनके योगदान को रेखांकित करना है।

उक्त कार्यक्रम के तहत नाबार्ड द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम सहकारी समितियों के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करना हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बहुउदद्ेशीय साधन सहकारी समिति के सदस्यो , किसान उत्पादक संगठन के सदस्यों , किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ दिनॉक- मंगलवार को दोपहर 12 बजे से चोपडा में बैठक का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड मुकेश बेलवाल, एलडीएम अजय वाजपेयी के द्वारा सहकारिता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति ज्योलिकोट से हयात मेहता, संगीता आर्य , हरगोविंद रावत, शेखर भट्ट, पवन कुमार, सहित चोपडा गॉव के 50 किसान व महिलाए उपस्थित रहे !

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page