Connect with us

उत्तराखण्ड

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा किसानों से संवाद का दौर जारी है,,विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी,,

भीमताल। केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा स्थानीय कृषि, बागवानी, पशुपालन विभागों के समन्वय से भीमताल ब्लॉक के पांडेगाव, जंगलियागाव, अमिया, भूमिआधार, भवालीगाव, तथा इनके आस पास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों मैं जागरुकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम मैं किसानों को एकीकृत कृषि अपनाकर मत्स्य पालन से अपनी आय बढ़ाने पर चर्चा की गयी. कृषकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजानाओं के बारे मैं विस्तार से बताया गया. वैज्ञानिकों ने कार्प एवं रेनबो ट्राउट के पालन पोषण की जानकारी किसानों से साझा की. उन्हैं संस्थान द्वारा विकसित मछली पालन की आधुनिक तकनीकों के विषय मैं विस्तृत रूप से बताया गया . किसानों ने फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान के बारे मै भी अपनी बात सभी विभागों के अधिकारियों के सामने रखी एवं इनसे फसलों को बचाने के लिए सख्त योजना बनाने विषयक बात को उच्च स्तर तक पहुँचाने की बात कही, उनकी बातों का सभी द्वारा समर्थन किया गया.
इस कार्यक्रम मैं डॉ शाहनवाज़ अली, प्रधान वैज्ञानिक; डॉ एम् एस अख्तर, वरिष्ठ वैज्ञानिक; डॉ रेनू जेठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक; डॉ सुमंत मलिक; वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ अनन्या खतेई, वैज्ञानिक तथा संस्थान के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही राज्य सरकार के कृषि, बागवानी, पशुपालन विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page