Connect with us

उत्तराखण्ड

38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत पिथौरागढ़ के हरिदत्त स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में बॉक्सिंगप्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूर्ण ,,जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी,

पिथौरागढ। उत्तराखंड राज्य में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत पिथौरागढ़ के हरिदत्त स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है जिसका निरीक्षण सोमवार को जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी,एसपी रेखा यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं इवेंटमेंट के सदस्यों के साथ किया।

निरीक्षण के दौरान सभी कार्य संतोषजनक पाई जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं इवेंट के सदस्यों के कार्यों की प्रसन्नता करते हुए कहां जिस तरह से कार्यों को तेजी से पूरा किया गया है वह सराहनीय कार्य किया गया।

जिलाधिकारी ने जनपद की आम जनमानस से पिथौरागढ़ में होने वाले बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए कहा, उन्होंने कहा की कल मंगलवार को प्रदेश में 38 वे राष्ट्रीय खेल शुभारंभ देहरादून से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व किया जाएगा जिसका जनपद स्तर पर भी उत्साह पूर्वक दीप उत्सव मनाया जाएगा, जिसका प्रसारण विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रांतो से खिलाड़ी आने प्रारंभ हो गये है जिसमें मध्य प्रदेश के खिलाड़ी पिथौरागढ़ पहुंच चुके है अन्य टीम में भी पहुंचने वाली है। जैसे-जैसे टीमे पहुंच रही है उनके रहने खाने-पीने की सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर इवेंट एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तैयारी के साथ इवेंट को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही है आमजन का सहयोग देने को कहा।

उन्होंने कहा इवेंट के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था के साथ ही चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन, पेयजल, शौचालय, पुलिस सुरक्षा आदि सभी व्यवस्थायें निरंतर सुचारू रहे इस इवेंट के सदस्य प्रशासन इकाई को जो दायित्व दिया गया है उसका भली भांति निर्वहन करेंगे ।

निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी यशवीर सिंह, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, इवेंट मैनेजमेंट के सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page