Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस की शहर ईकाई ने गांधी पार्क में 4 श्रम संहिताओं के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया।

,रुद्रपुर। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस की शहर ईकाई ने गांधी पार्क में 4 श्रम संहिताओं के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान ऐक्टू प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित मटियाली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने श्रमिक पक्षीय पुराने 44 श्रम कानूनों को खत्म कर दिया है। इसके बदले सरकार मजदूरों को गुलाम बनाने वाले 4 श्रम संहिताओं को लेकर आई है। जिसे अभी लागू होना है। 9 जुलाई को पूरे देश में ट्रेड यूनियन के संयुक्त आव्हान पर देशव्यापी श्रमिक हड़ताल होनी है।
उन्होंने कहा कि इस हड़ताल की मुख्य मांग श्रम संहिताओं को रद्द करने तथा न्यूनतम वेतन 35000 रुपए करने की है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटना होगा।

इस दौरान ललित मटियाली, अनिता अन्ना, विजय शर्मा, कमल,दान सिंह, महेश सिंह, विनोद रावत, गोविंद सिंह, जीवन कांडपाल, पूरन सिंह, अर्जुन, वीरेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, बृजेश , पान सिंह, राजपाल, चंदन पाल, विनोद कुमार आदि ऐक्टू कार्यकर्ता मौजूद थे। ललित मटियाली

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page