Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने हल्द्वानी में पत्रकारों से मिलकर समस्याओं एवं सुझावों पर की विस्तृत चर्चा,

हल्द्वानी; उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष, डॉ. गोविंद सिंह ने आज मीडिया सेंटर, हल्द्वानी कार्यालय में पत्रकारों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।

इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा स्वास्थ्य एवं बीमा लाभ, पत्रकार सुरक्षा पॉलिसी, पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा हेतु ब्याज-मुक्त ऋण, प्रेस मान्यता नियमावली का विस्तार, एवं पत्रकार कल्याण कोष से त्वरित सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया।

इसके अतिरिक्त, पत्रकारों ने सुझाव दिया कि समाचार पत्रों की निरीक्षा जिला स्तर पर ही सुनिश्चित की जाए, जिससे समाचार पत्रों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

डॉ. गोविंद सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, उन पर विस्तार से चर्चा की तथा आश्वासन दिया कि उनकी बातों को राज्य सरकार तक पहुँचाया जाएगा।

बैठक में डॉ. गोविंद सिंह के साथ जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी एवं सूचना अधिकारी, मीडिया सेंटर हल्द्वानी, प्रियंका जोशी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page