Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में वन प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षुओं के लिए टेनिस प्रशिक्षण शिविर शुरू

हल्द्वानी में वन प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षुओं के लिए टेनिस प्रशिक्षण शिविर शुरू

हल्द्वानी। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी के उच्चाधिकारियों के अनुरोध पर डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन (डीटीए), नैनीताल ने नियमित नए बैच के फॉरेस्टर एवं रेंजर्स प्रशिक्षुओं के लिए निःशुल्क टेनिस प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 10 अगस्त 2026 से की गई है।

डीटीए, नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन सायंकाल करीब एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में कुल 25 खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिनमें 10 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं।

एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षुओं को टेनिस की मूलभूत तकनीकों के साथ-साथ खेल की बारीकियों का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत रैकेट ग्रिप एवं हैंडलिंग, स्टांस, बॉल कंट्रोल, फोरहैंड, बैकहैंड शॉट, वॉली, स्मैश, सर्व और लॉब सहित विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण को और बेहतर एवं तकनीकी रूप से प्रभावी बनाने के लिए बैकहैंड शॉट विशेषज्ञ रजत कुमार सती की सेवाएं भी शीघ्र डीटीए, नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रशिक्षुओं को आधुनिक टेनिस तकनीकों को सीखने और अपनी खेल क्षमता विकसित करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल का उद्देश्य युवा प्रशिक्षुओं में टेनिस के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और खेल के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। एसोसिएशन के इस प्रयास से वानिकी प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षुओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page