Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत चीन बॉर्डर पहुंची 38 वें नेशनल गेम्स की मशाल तेजस्विनी,,

पिथौरागढ़

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी से वापस लौटने के उपरान्त जनपद अल्मोड़ा हेतु रवाना

गूंजी में तेजस्विनी मशाल की गूंज

आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक 38 वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के नेतृत्व में आयोजित किया जाना है खेल संकल्प से शिखर खेलेगा उत्तराखंड।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभारंभ, लोगो, जर्सी,टैगलाइन मशाल रैली का वैन के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया गया एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा बड़े गर्व की बात है की बॉक्सिंग का नेतृत्व सीमांत जनपद पिथौरागढ़ को मिला है।मशाल बुधवार को श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ मैं खेल विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी एवं मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी एवं ओलंपिक खेल संघ पदाधिकारियो द्वारा संयुक्त रूप से हजारों की संख्या में स्कूली छात्रा छात्राएं, अधिकारियों, खेल प्रेमियों की मौजूदगी में तेजस्विनी मशाल को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया जो देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ से एक विशाल रैली के माध्यम से भारत माता की जय,खेल संकल्प से शिखर खेलेगा उत्तराखंड के नारो के साथ कनालीछीना, ओखला, जोलजीबी से धारचूला बाजार,झूला पुल समवाय नेपाल मुख्यालय एवं जवहार सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला पहुंचने पर स्थानीय आम-जनमानस एवं स्कूली छात्र-छात्राओं , नेपाली मूल के निवासियों, जवहार संस्था समिति के रंग समाज के पदाधिकारियो एवं महिलाओ द्वारा फूल एवं बैंड बाजे के साथ माशल तेजस्विनी का जोरदार स्वागत किया।

धारचूला में उपजिलाधिकारी मनजीत सिंह में मशाल रैली को गुंजी हेतु रवाना किया तथा आवाजाही मार्ग छियालेख के चैक प्वाइंट में आई0टी0बी0पी0 के जवानों के रैली का स्वागत किया। मशाल रैली अपरान्ह 1.10 बजे गुंजी पहुॅंची तथा आर्मी एवं आई0टी0बी0पी0 एरिया में जवानों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर मशाल का भव्य स्वागत किया गया तथा सामूहिक रूप से भारतमाता की जय, खेलेगा उत्तराखण्ड, खिलेगा उत्तराखण्ड, जीतेगा उत्तराखण्ड, संकल्प से शिखर तक के नारे लगाये गये। रैली में सम्मिलित सदस्यों को आर्मी द्वारा सूक्ष्म जलपान एवं आई0टी0बी0पी0 द्वारा भोजन की व्यवस्था की गयी। एस0एस0बी0 के जवानों की टीम ने स्कॉट के रूप में पांगला से गुंजी तक एवं वापसी में रैली के साथ सामूहिक भागीदारी की। राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली के दौरान खेल प्रेमी जनता एवं स्थानीय निवासियों की काफी भीड़ उपस्थित रही।

  तेजस्विनी माशाल 2 जनवरी को धारचूला से सुबह सात बजे प्रस्थान करते हुए पागला,बूंदी, छीयालेख, गबियांग, नपल्चू, होते हुए  चीन सीमा से सटे गाव गुंजी पहुंची जहाँ पर स्थानीय आम-जनमानस एवं भारतीय सेना 12 जैक,आइटीबीपी,एसएसबी,के अधिकारिंयो एवं जवानों ने तेजस्विनी मशाल एवं दल का जोरदार स्वागत करते हुए  खुशी जाहिर की एवं तेजस्विनी मशाल, राष्टीय  खेलों के प्रतिक चिन्ह मौली के साथ अपनी अपनी फोटो साझा की एव भारत माता के नारे लगाए। इसके उपरांत  चार बजे गुंजी से पिथोरागढ़ को प्रस्थान किया।
  जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल की जनपद में रैली निकालने के उपरान्त आज प्रातः जनपद अल्मोड़ा को रवाना कर दी गयी है।

मशाल यात्रा के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी डॉ0 जगदीश नेगी, तहसीलदार राजेन्द्र मेहता, जिला सूचना अधिकारी के0एल0 टम्टा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार, भूपेन्द्र सिंह चौहान, करन सिंह थापा, आई0टी0बी0पी0, आर्मी, एस0एस0बी0 के उच्चाधिकारी, तहसील प्रशासन एवं स्थानीय खेल प्रेमी जनता उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page