Connect with us

उत्तराखण्ड

संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘रक्तदान महादान’ शिविर का सफल आयोजन

 

पंचायत घर शिव मंदिर, हल्दुचौड़, हल्द्वानी में विशाल रक्तदान शिविर

, 10 मई 2026: सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद और दिव्य मार्गदर्शन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) ने गौला रोड स्थित पंचायत घर शिव मंदिर, हल्दुचौड़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में मिशन के 230 भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया।।रक्त संग्रह के लिए सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल, राजकीय सुशीला तिवारी हॉस्पिटल तथा रेडक्रॉस सोसाइटी हल्द्वानी-नैनीताल ब्लड बैंक की टीमें मौके पर उपस्थित रहीं। ।शिविर का उद्घाटन आदरणीय पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल तथा लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया। दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा जनकल्याण के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शिविर के दौरान सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक सत्संग भी निरंतर चलता रहा। आशीर्वाद प्रदान करने हेतु चमोली जोन से ज्ञान प्रचारक महात्मा के.के. सागर जी भी पधारे।।हल्दुचौड़ के मुखिया  पी.एस. बिष्ट ने बताया कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान के क्षेत्र में देश-विश्व में अग्रणी है। मिशन द्वारा अब तक 9,189 रक्तदान शिविर आयोजित हो चुके हैं, जिनसे 15,00,989 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।।मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ-साथ समाज कल्याण पर भी जोर देता है। इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत सफाई, ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना, वृक्षारोपण, महिला-बाल विकास सशक्तिकरण योजनाएं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर तथा प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता प्रमुख है अंत में हल्दुचौड़ मुखिया पी.एस. बिष्ट, इंचार्ज एवं संयोजक हल्द्वानी श्री आनंद सिंह नेगी तथा क्षेत्रीय संचालक दीपक वाही ने सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।।यह शिविर मानव कल्याण की भावना को मजबूत करने वाला एक सराहनीय प्रयास रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page