Connect with us

कुमाऊँ

नगर प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के नकली जूस बनाने वाली फैक्ट्री की सील ,

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी: आपकी सेहत के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जाता है आप गर्मी राहत के लिए जूस पी रहे तो हो जाओ आज मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान के तहत प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गौजाजाली क्षेत्र में नकली जूस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया।सूत्रों के अनुसार, पिछले दो महीने से इस फैक्ट्री में जूस के पैकेट तैयार किए जा रहे थे, जिनमें डिटर्जेंट पाउडर समेत अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाए जा रहे थे। स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक इस जूस की सप्लाई की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री में घरेलू बिजली कनेक्शन का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था, जिस पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौके से भारी मात्रा में तैयार जूस पैकेट और सामग्री जब्त की है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत दें, ताकि इस तरह की मिलावटखोरी पर कठोर कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page