Connect with us

उत्तराखण्ड

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी ,

एनडीए में सर्वाधिक कैडेट भेजने पर मिला सम्मान –

भवाली। देश की प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थाओं में शामिल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को एक बार फिर गर्व का क्षण प्राप्त हुआ है। स्कूल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सर्वाधिक कैडेट भेजने के लिए 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है तिलैया में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यह ट्रॉफी विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल को प्रदान की कार्यक्रम में देशभर के 33 सैनिक विद्यालयो ने प्रतिभाग किया था सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और कैडेटों की अभूतपूर्व उपलब्धियों से एक बार फिर साबित किया है कि वह सैन्य शिक्षा, नेतृत्व विकास और अनुशासन के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर है साल 1966 में स्थापित, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का उद्देश्य कैडेटों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना रहा है स्कूल को मिली रक्षा मंत्री ट्रॉफी विद्यालय की उत्कृष्टता समर्पित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं कैडेटों की मेहनत का परिणाम है इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने कहा कि यह सम्मान देश सेवा के लिए कैडेटों की तैयारी और सैनिक स्कूलों की भूमिका को एक बार फिर रेखांकित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page