Connect with us

उत्तराखण्ड

बाल पोषण और महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा, लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचाने के निर्देश

 

। हल्द्वानी ब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में योगेश सिंह रजवार ने बाल विकास परियोजना विभाग के हल्द्वानी नगरीय क्षेत्र की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजरों से आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित बाल पोषण एवं महिला पोषण योजनाओं, महालक्ष्मी किट, रेडी टू ईट, अनुपूरक पोषाहार, आंचल अमृत योजना, नंदा गौरा योजना तथा पीएमएमवीवाई की विस्तृत जानकारी ली।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आयोग सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु पत्राचार के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर बच्चों को बेहतर एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वर्गों के लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आधार कैंप आयोजित किए जाएं। साथ ही बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने तथा निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी किरन जोशी, सेक्टर सुपरवाइजर तथा बड़ी संख्या में हल्द्वानी नगरीय क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page