Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिला NHM संविदा कर्मचारी संघ: कार्यकारिणी का पुनर्गठन,,

हल्द्वानी, 4 जनवरी 2026: अरुणोदय धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद नैनीताल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन राज्य कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित सेफ गार्ड पॉलिसी के अनुरूप किया गया।

पदाधिकारियों का चयनसर्वसम्मति से श्री बसंत गोस्वामी को अध्यक्ष एवं श्री कमलेश बचखेती को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी में श्री दीपक कांडपाल को उपाध्यक्ष, श्रीमती राधा मेहता को महिला उपाध्यक्ष, श्री हेम सिंह जलाल को कोषाध्यक्ष, श्री पारस साह को ऑडिटर चुना गया। सचिव गीता देव, संगठन मंत्री (पुरुष) डॉ. संजय जनोटी, संगठन मंत्री (महिला) श्रीमती स्मिता तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांप्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री प्रमोद भट्ट एवं श्री दीवान सिंह बिष्ट को दी गई। जिला यूनियन के संरक्षक डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं श्री मदन मेहरा रहेंगे। प्रबंधकारिणी सदस्य श्री दिनेश रावत, श्री जितेंद्र गुणवंत, डॉ. पी.सी. पांडेय।

कोर कमेटी व शिकायत प्रकोष्ठकोर कमेटी में डॉ. संजय चौहान, श्री पंकज तिवारी, श्री सरयू नंदन जोशी, श्री प्रताप सिंह बिष्ट, श्री दिनेश मठपाल शामिल। शिकायत प्रकोष्ठ में श्रीमती पूनम कठायत, डॉ. रमेश चंद्र सिंह राना, श्रीमती मेघा गुरुरानी भट्ट, श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, श्री वीरेंद्र रावत।

कर्मचारियों की मांगेंजनपद में लगभग 500 कर्मचारी संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से 15-20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, पूरे प्रदेश में संख्या लगभग 6000। संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण नियमावली में संशोधन व समायोजन की मांग की। जिला स्वास्थ्य समिति को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page