Connect with us

उत्तराखण्ड

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में विश्व रक्तदाता दिवस पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

 

। जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता के विकास के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर स्तर पर ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गूगल फॉर्म्स के माध्यम से सीबीटी एवं एमबीटी प्रारूप में किया गया। जूनियर वर्ग के लिए 120 अंकों तथा सीनियर वर्ग के लिए 160 अंकों की प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में कक्षा आठ के छात्र सरस थपलियाल ने प्रथम, आयुषी बडोला ने द्वितीय तथा रुद्रांश जदली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 10 ‘अ’ की अपर्णा प्रथम, कक्षा 10 ‘ब’ की दिव्यांशी द्वितीय तथा कक्षा 12 की कुमकुम एवं कक्षा 9 की डिंपल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने सभी विजेता प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, गढ़वाल मंडल तथा विद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत को पांचवीं बार रक्तदान करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सह परीक्षा प्रभारी राहुल भाटिया ने प्रभारी की भूमिका निभाई, जबकि रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक एवं परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी रहे। विद्यालय परिवार ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page