Connect with us

उत्तराखण्ड

167वें आयकर दिवस पर देहरादून में भव्य समारोह, ओएनजीसी बनी शीर्ष कॉर्पोरेट करदाता

 

 देहरादून ,,,24 जुलाई। आयकर विभाग, देहरादून के तत्वावधान में शुक्रवार को 167वें आयकर दिवस के अवसर पर ओएनजीसी ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (कानपुर) श्रीमती अपर्णा करण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त, देहरादून श्रीमती सुनीता सिंह ने स्वागत संबोधन दिया। मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून डॉ. रेनूका जैन गुप्ता तथा मुख्य आयकर आयुक्त, गाजियाबाद श्रीमती शेफाली स्वरूप ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड क्षेत्र के आयकर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का मुख्य आकर्षण आयकर विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘नोटिस पीरियड’ नाटक का मंचन रहा, जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर प्रदेश के शीर्ष 10 करदाताओं को सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ओएनजीसी को टॉप कॉर्पोरेट करदाता के सम्मान से नवाजा गया। साथ ही आयकर विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, बार एसोसिएशन तथा विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आयकर आयुक्त (अपील) एस.के. चटर्जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page