Connect with us

उत्तराखण्ड

कनालीछीना और धारचूला में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न,,

पिथौरागढ़, 10 दिसम्बर 2025: मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की घोषणा के अनुरूप पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना एवं धारचूला क्षेत्रों में पार्किंग निर्माण हेतु जिला स्तरीय समिति ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशीष कुमार भटगांई के निर्देश पर गठित इस समिति ने दोनों स्थानों पर उपलब्ध भूमि का विश्लेषण कर पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का गहन परीक्षण किया।जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण में समिति ने प्रस्तावित स्थलों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप चुना, मुख्य शहर एवं बाजार क्षेत्र से दूरी, पार्किंग समस्याओं के समाधान की संभावनाओं और तकनीकी व्यवहार्यता सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर समीक्षा की। समिति ने यह सुनिश्चित किया कि चुने गए स्थान भविष्य में पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाने में सहायक हों।अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ योगेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला कुंवर सिंह रावत, सहायक अभियंता लोनिवि अस्कोट आशीष लूंठी, सहायक अभियंता सिंचाई खंड धारचूला दीपक शर्मा, सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण जगदीश चंद्र जोशी, तहसीलदार धारचूला राम प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी धारचूला सौरभ त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी निरीक्षण में उपस्थित रहे।समिति की स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट शीघ्र जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर पार्किंग निर्माण कार्य की आगे की योजना बनाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page