उत्तराखण्ड
नाबार्ड ने वित्तीय समावेशन, माइक्रोफाइनेंस और ENGAGE पोर्टल पर हितधारक कार्यशाला आयोजित की
नाबार्ड ने वित्तीय समावेशन, माइक्रोफाइनेंस और ENGAGE पोर्टल पर हितधारक कार्यशाला आयोजित की
हरिद्वार,— नाबार्ड के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को वित्तीय समावेशन निधि (FIF) समर्थित वित्तीय समावेशन एवं माइक्रोफाइनेंस पहलों तथा नाबार्ड के डिजिटल अनुदान प्रबंधन मंच ENGAGE पोर्टल के उपयोग पर एक हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता श्री पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड ने की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन सुदृढ़ करने तथा सतत आजीविका के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। श्री अमित यादव, सहायक प्रबंधक, नाबार्ड ने FIF योजनाओं के क्रियान्वयन दिशानिर्देश, अनुपालन आवश्यकताएँ, परियोजना प्रस्तुति, दावों के निस्तारण और ENGAGE पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
भारतीय रिज़र्व बैंक, उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वाणिज्यिक व सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा अन्य हितधारक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में परियोजना क्रियान्वयन, अनुदान का प्रभावी उपयोग और समयबद्ध दावा प्रबंधन पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

















