Connect with us

उत्तराखण्ड

शहीद के नाम की सड़क की बदहाली पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, अधूरे कार्यों को लेकर विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

हल्द्वानी। वार्ड संख्या 40 स्थित कान्तीपुरम, हिम्मतपुर मल्ला में शहीद मेजर कमलेश पाण्डे के नाम पर बनी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है। क्षेत्रवासियों ने उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास परियोजना इकाई के अधिकारियों पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहीद के नाम से जुड़ी सड़क की इस तरह उपेक्षा किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को कई स्थानों पर खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

 

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा अधूरे कार्यों को समय पर पूरा नहीं किया गया, जिससे जनता को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जिस सड़क का नाम एक वीर शहीद के सम्मान में रखा गया है, उसकी ऐसी दुर्दशा शहीद के सम्मान के प्रति उदासीनता को दर्शाती है।

 

स्थानीय निवासियों ने परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढों की भराई और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आगे की रणनीति तय करेंगे। इस दौरान परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह द्वारा इस बावत जानकारी साझा की गई तो उन्होंने कहा शहर में 10 टीमों द्वारा कार्य किया जा रहा है बरसात के कारण हों सकता है कि कार्य नहीं हों पर रहा है लेकिन अतिशीघ्र ही कार्य को किया जाएगा ,,एवं गुणवत्ता के साथ कार्य किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page