Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली–रातीघाट बाईपास निर्माण कार्य का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण,,

भवाली, ।कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली–रातीघाट बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी।अधिशासी अभियंता के अनुसार, भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण और डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 10.2 किलोमीटर हिस्से में पहाड़ कटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कलमठ, सुरक्षा दीवारों और अन्य सहायक कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।इस बाईपास को राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा से जोड़ने के लिए प्रस्तावित पुल निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। आयुक्त ने अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पूर्ण होने से कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी और पर्वतीय जिलों की आवाजाही सुगम होगी।आयुक्त ने भवाली बाईपास से जुड़ने वाले मोटर पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि यह पुल दो माह में तैयार कर लिया जाएगा।खैरना में शिव शक्ति धाम स्थित सोमवारी महाराज गुफा के किए दर्शनभ्रमण के दौरान आयुक्त दीपक रावत खैरना स्थित शिव शक्ति धाम पहुंचे और सोमवारी महाराज गुफा में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण है। मंदिर कमेटी को आश्वस्त किया गया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचें, इसके लिए आवश्यक सभी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।मंदिर कमेटी द्वारा आपदा के समय मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग रखी गई, जिस पर आयुक्त ने सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।कैंचीधाम में पार्किंग निर्माण का निरीक्षणअपने भ्रमण के दौरान आयुक्त ने विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे वाहन पार्किंग और अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी (कैंचीधाम) मोनिका, अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page