Connect with us

उत्तराखण्ड

खेल महाकुम्भ २०२५: हल्द्वानी के युवा भारोत्तोलकों ने जीते स्वर्ण पदक,,

हल्द्वानी, १३ फरवरी २०२६: खेल महाकुम्भ २०२५ में अपनी शानदार प्रदर्शन से सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के छात्र नैतिक पाल और मानस पाल ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता ८ से १० फरवरी तक देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत खेल महाकुम्भ २०२५ का हिस्सा थी। नैतिक पाल ने ५३ किलोग्राम भार वर्ग में २०५ किलोग्राम वजन उठाकर तथा मानस पाल ने ९३ किलोग्राम भार वर्ग में ४१५ किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार रौतेला ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में दोनों छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों के पिता और कोच, जो स्वयं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, ने बताया कि दोनों भाई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रकुल खेलों में भाग लेने का पूरा अवसर उनके पास है।समारोह में एससी मिश्रा (अकादमिक कोऑर्डिनेटर), बीबी जोशी, महेश जोशी, प्रदीप मित्रा, नीमा पाण्डेय, खेल प्रशिक्षक एसएस कपकोटी, दीपक जोशी, रूपल समेत बड़ी संख्या में छात्र-शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page