Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में NCERT पुस्तकों एवं स्कूल ड्रेसों पर सख्ती, संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण,,


कालाढूंगी, 09 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने परगना कालाढूंगी के बुक सेलरों और विद्यालयों का निरीक्षण किया। अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर NCERT की अतिरिक्त किताबों के विक्रय और निर्धारित दर से अधिक वसूली की जांच की गई।
निरीक्षण में कालाढूंगी के अजंता बुक डिपो पर NCERT की अतिरिक्त पुस्तकें और बिना मोनोग्राम वाली स्कूल ड्रेसें पाई गईं। भंडारी बुक डिपो तथा आनंद बुक डिपो पर स्कूल मोनोग्राम वाली ड्रेसें मिलीं। सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच निजी स्कूलों के मोनोग्राम वाली ड्रेसें बिक्री हेतु रखी पाई गईं, लेकिन दुकानदार ने स्कूल ड्रेस बेचने के कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। साथ ही, ड्रेसों पर निर्धारित मूल्य अंकित नहीं था।
कैलाढूंगी बंदोबस्ती के कैमरेड्री पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण हुआ, जहां NCERT के अतिरिक्त कोई पुस्तक नहीं मिली।
उपजिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी अभिभावक की शिकायत पर बुक सेलरों या विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी, शिक्षा विभाग से अशोक कुमार सिंह, पूजा सूठा, विदुषी रजवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page