Connect with us

उत्तराखण्ड

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट के पदों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हुआ संपन्न ,

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी ,,राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट के पदों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार संपन्न हुआ। विदित हो कि विगत दिनों समाचार पत्रों में दंत रोग विभाग में सीनियर रेजीडेंट, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ट्यूटर/डिमोन्सट्रेटर/ सीनियर रेजीडेन्ट व क्लीनिकल विभागों हेतु जूनियर रेजीडेंट पदों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, इसी क्रम में आज मंगलवार को विभिन्न शहरों से आये प्रतिभागियों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया, जिसमें दंत रोग विभाग हेतु 23 ने सीनियर रेजीडेंट के लिए साक्षात्कार दिया। वही 20 ने जूनियर रेजीडेंट के लिए साक्षात्कार दिया।

चयन समिति में डा० अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी, व दंत रोग विभाग के डा० विराज श्रीवास्तव शामिल थे।

डा० अरुण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल, हल्द्वानी ने बताया कि आज विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। डा० जोशी ने आशा जताई कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेन्ट की कमी दूर होगी व मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। आलोक उप्रेती जनसंपर्क अधिकारी ,,राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी,,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page