Connect with us

उत्तराखण्ड

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया पुलिस का सघन अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

पवनीत सिंह बिंद्रा 

 चमोली 20 जून। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए घांघरिया पुलिस ने सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट के तहत 41 चालान तथा COTPA अधिनियम के तहत 22 चालान किए गए।

पुलिस ने क्षेत्र के दुकानदारों को अपनी दुकानों पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा धार्मिक स्थल की गरिमा एवं पवित्रता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

सत्यापन में लापरवाही पर ठेकेदार पर ₹10 हजार का जुर्माना

वहीं, नन्दप्रयाग क्षेत्र में मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने पर जस्सू कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत ₹10,000 का चालान किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाहरी श्रमिकों और कर्मचारियों का सत्यापन कराना सभी नियोक्ताओं की जिम्मेदारी है।

अभियान रहेगा जारी

चमोली पुलिस ने कहा कि जनपद की सुरक्षा, हेमकुंड साहिब यात्रा की सुव्यवस्था तथा धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से सत्यापन और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page