Connect with us

उत्तराखण्ड

खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान: आटा, मसाला, पनीर समेत पांच नमूने जांच को भेजे

 

। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में आम लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया।

अभियान के तहत तिकोनिया रोड, बस अड्डे के समीप, कालाढूंगी रोड तथा रामपुर रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए आटा, मसाला, बेसन, मैंगो शेक और दो पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान कुसुमखेड़ा क्षेत्र के एक खाद्य प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 58 के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जनपद में निरीक्षण और नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अभियान के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन नैनीताल ए.एस. रावत तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page