Connect with us

उत्तराखण्ड

निर्वितमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने भाजपा के पक्ष में किया धुआंधार प्रचार, बोले हर बूथ पर भाजपा की जीत तय!,

भवाली। पूर्व पालिकाध्यक्ष भाजपा नेता संजय वर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्र आर्य के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चलाया वर्मा ने सेनेटोरियम व रेहड़ क्षेत्र घर-घर जाकर जनता से संपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं देर शाम तक वर्मा ने अपने बूथ पर जनसमर्थन जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की चुनावी अभियान में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी सक्रियता से दिखाई दिए पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट ने महिलाओं के साथ चुनावी मोर्चा संभाला तो ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप ढेला ने श्यामखेत और कहल्क्वीरा क्षेत्र में जबरदस्त प्रचार करते हुए हर बूथ पर भाजपा की जीत का विश्वास जताया वहीं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट चुनावी अभियान की मॉनिटरिंग कर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रकाश आर्य मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वैती बालम सिंह मेहरा हिमांशु बिष्ट सुमित पांडेय पवन भाकुनी कांच साह मोहम्मद जावेद विक्रम क्वीरा सूरज गोदियाल वैभव आनन्द प्रगति जैन वर्षा आर्य भारती कुरिया रेशमा जावेद आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page