Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में सात दिवसीय शिव कथा का भव्य समापन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा,,

हल्द्वानी, 6 फरवरी 2026: यहां आयोजित सात दिवसीय पावन शिव कथा का आज वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन-यज्ञ के माध्यम से विधिवत समापन हो गया। मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न इस हवन-यज्ञ में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ प्राप्त किया।कथावाचक ने भगवान शिव के दिव्य चरित्र, लीलाओं और शिव तत्व के गूढ़ रहस्यों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे। समापन अवसर पर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता की कामना की गई। यज्ञ में आहुतियां देते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है तथा आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा-भक्ति से भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से धनीराम जी (क्षेत्र सेवा प्रमुख, आरएसएस), राजेश अग्रवाल, रितेश डाबर, जसनीत सिंह, विपिन गुप्ता, एकता, कविता, दीवान डोगरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page