Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. दिशा तिवारी को सम्मान,,

हल्द्वानी, 7 मार्च 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज सारथी फाउंडेशन समिति ने पहली बार हल्द्वानी में आयोजित निशुल्क कैंप में मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली की प्रमुख चिकित्सक डॉ. दिशा तिवारी को सम्मानित कर उत्सव मनाया।डॉ. दिशा तिवारी ने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से प्राप्त की, उसके बाद किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल की। उन्होंने मेडिसिन में डॉक्टरेट भी प्राप्त किया है। विभिन्न संस्थानों से सम्मानित डॉ. तिवारी को मेडिकल शिक्षा के दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से गोल्ड मेडल, ट्रेवल ग्रांट रिसीपिएंट ESMO-एशिया सिंगापुर, इंडियन कैंसर कांग्रेस मुंबई तथा ECMO चेन्नई से भी पुरस्कार मिल चुके हैं।उत्तराखंड की बेटी डॉ. दिशा तिवारी मेडिकल क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद कैंसर रोगों से रोकथाम और जागरूकता के लिए समाज सेवा में सक्रिय हैं। संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत एवं सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने इस अवसर पर उनसे भेंट कर उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया तथा हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page