उत्तराखण्ड
चौसला ग्राम सभा में अंबेडकर जयंती पर सम्मान समारोहमीठा आंवला में मीराबाई ग्राम संगठन का भव्य आयोजन,,
हल्द्वानी,,,चौसला ग्राम सभा के मीठा आंवला में मीराबाई ग्राम संगठन द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं महापौर गजराज बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कोश्यारी का संदेश: भेदभाव-रहित समाज का सपना
श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बाबासाहेब का सपना भेदभाव-रहित समाज का था, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान मिले। उन्होंने सहभोज को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश बताया।
महापौर बिष्ट: संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब का योगदान
महापौर गजराज बिष्ट ने बाबासाहेब को संविधान के प्रमुख शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य धर्मनिरपेक्ष व समावेशी राष्ट्र का निर्माण था। उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में समरसता व सम्मान के भाव से कार्य करने का उल्लेख किया। साथ ही, नवरात्रि पर पर्यावरण मित्र परिवार का कन्या पूजन व सहभोज आयोजित करने की बात कही, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का प्रतीक है।
विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ताओं को सम्मान
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक बी.डी. पांडे अस्पताल नैनीताल डॉ. तरुण कुमार टम्टा, पूर्व सैनिक हरीश चन्याल, किशनी देवी, किशन राम, जगदीश चंद्र, रोहिताश, मंजू आर्या, खष्टी देवी, प्रकाश चंद्र, कमल किशोर, बालम आर्या, अंगद कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, मीराबाई ग्राम संगठन अध्यक्ष ज्योति धपोला, प्रधान पूजा देवी, दीपा आर्या, दिनेश जोशी, मनीष कुल्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदी देवी, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.सी. आर्या, कैप्टन मंगल राम, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, प्रताप बोहरा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विजयलक्ष्मी चौहान, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा लखविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष नंद किशोर, प्रमोद बोरा, जितेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।















