Connect with us

उत्तराखण्ड

अपनी धरोहर संस्था द्वारा हरेला महोत्सव धूमधाम से मनाया ,,

अजय कुमार वर्मा

हल्द्वानी। अपनी धरोहर संस्था द्वारा हरेला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कुसुमखेड़ा स्थित वेंकेट हॉल में कार्यक्रम का शुभारंम जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष व मुख्य वक्ता विजय भट्ट, जिला संयोजक योगेश जोशी, महिला प्रकोष्ठ कि प्रदेश संयोजिका सुनीता जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौक़े पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया ने कहाँ कि हरेला पर्व स्वच्छ पर्यावरण को समर्पित उत्तराखंड का प्रमुख पर्व है। हरेला पर्व पर पौधरोपण किया जाता है और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लिया जाता है। उन्होंने कहाँ कि हमारे पूर्वज स्वच्छ पर्यावरण कि सोच रखते थे और प्रति वर्ष हरेला पर्व मनाकर स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लेते थे। इस मौक़े पर मुख्य वक्ता विजय भट्ट ने कहाँ कि अपनी धरोहर संस्था द्वारा प्रतिवर्ष हरेला पर्व के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करता है। इस वर्ष संस्था के प्रयास रंग लाये और उत्तराखंड, दिल्ली के साथ साथ अन्य राज्यों में भी हरेला पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुये और सभी स्थानों पर पौधरोपण किया गया। भट्ट ने कहाँ कि समिति ने केंद्र सरकार से हरेला पर्व को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस घोषित करने कि मांग कि है जिससे पुरे देश में पर्यावरण को समर्पित यह त्यौहार मनाया जा सक। संगठन कि विभिन्न इकाइयों द्वारा इसको लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री व कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग कि गयी है।इस मौके पर संस्था द्वारा पौधरोपण किया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में जोहार शोका समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पांगती, जोहार शोका महिला समिति कि अध्यक्ष बसंती टोलिया, पुनर्नवा समिति अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना,साथी संगठन अध्यक्ष लीलाधर पांडेय, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, गौरा माहेश्वरी समिति, पर्यावरणविद मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page