Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रील वायरल करने की चाहत में युवक ने फैलाई दहशत, SSP के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
हल्द्वानी,
2 अप्रैल 2026: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर शहर में दहशत फैलाने वाले 19 वर्षीय युवक को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रील बनाकर वायरल होने की चाहत में की गई इस करतूत ने पुलिस को सतर्क कर दिया।
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर हुई कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय सिंह मेहता के नेतृत्व वाली टीम ने 1 अप्रैल 2026 को क्रियाशाला मंदिर के पास अभियुक्त को दबोच लिया।
अभियुक्त और बरामद सामग्री
नाम: अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष), पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री।
पता: मूल निवासी अम्बेडकरनगर शिवपुरी, थाना कठघर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश); हाल निवासी गौला गेट, राजपुरा, हल्द्वानी।
बरामदगी: एक अवैध तमंचा (315 बोर) और 2 जिंदा कारतूस।
थाना कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 111/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम
उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, कोतवाली हल्द्वानी।
कांस्टेबल ललित नाथ।
कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी।
नैनीताल पुलिस का संदेश
पुलिस ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना या दहशत फैलाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून व्यवस्था में सहयोग दें।
मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page