Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति प्रताप सिंह सिद्धू ने आयोजित किया होली मिलन समारोह,,

हल्द्वानी, 2 मार्च 2026: हल्द्वानी सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति प्रताप सिंह सिद्धू ने आज समिति कार्यालय में स्टाफ के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। स्टाफ संग रंगों की बौछार, खुशियों की कामनासमारोह में सभापति प्रताप सिंह सिद्धू ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ होली खेली और उनके परिवारों के लिए खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और प्यार का संदेश देती है। एक-दूसरे पर रंगों की बौछार से वातावरण और भी सुंदर हो जाता है।किसानों व प्रदेशवासियों को दी बधाई। सभापति ने सभी किसानों के लिए खुशियों का संदेश देते हुए कहा कि उनके घर-परिवार में सुख-समृद्धि आए। उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश के सभी वासियों को इस होली मिलन समारोह की हार्दिक बधाई दी। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page