उत्तराखण्ड
बीजेपी महिला मोर्चा में इतिहास रचा: गुरविंदर कौर लगातार तीसरी बार मंडल अध्यक्ष बनीं,,
सितारगंज, 29 जनवरी 2026: उधम सिंह नगर में महिला मोर्चा पर विश्वास जताया एवं ,,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के महिला मोर्चा ने संगठनात्मक मजबूती को नई ऊंचाई दी है। गुरविंदर कौर को लगातार तीसरी बार महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पहली भाजपा महिला कार्यकर्ता हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी तीन बार लगातार सौंपी गई।उपलब्धि का महत्व: गुरविंदर कौर की निष्ठा, सक्रियता और समर्पित कार्यशैली ने पार्टी नेतृत्व का विश्वास जीता।कार्यकर्ताओं में उत्साह: उनकी नियुक्ति से महिला मोर्चा में जोश का संचार हुआ, इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।आभार और संकल्प: इस अवसर पर गुरविंदर कौर ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “संगठन की अपेक्षाओं पर पहले से अधिक मेहनत से खरा उतरूंगी।”यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की मजबूती और महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है। भाजपा के राज्य में जिस तरह महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार गंभीर है एवं अकेले कई भी वह निडर हो कर अपने कार्य पर जा सकती है गुरविंदर कौर ने कहा कि महिलाओं मैं इसी तरह पार्टी के लिए अपना योगदान देते रहुंगी एवं सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है,






