उत्तराखण्ड
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय का भव्य उद्घाटन

हल्द्वानी। 3 मई 2026: यातायात नगर में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन के बाद संगठन की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई।
प्रमुख सम्मान और स्वागत
इस अवसर पर यातायात नगर अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली को उत्तराखंड सरकार की उद्योग समिति का सदस्य बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। युवा अध्यक्ष श्री मयंक जोशी का भी सम्मानित किया गया।
व्यापारियों के मुद्दों पर कार्रवाई का ऐलान
प्रदेश महामंत्री श्री राजकुमार केसरवानी और महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल ने संबोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा यातायात नगर के व्यापारियों की दुकानों पर लगाए जा रहे टैक्स के खिलाफ संगठन शीघ्र महापौर और नगर आयुक्त से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल समस्याओं से अवगत कराकर त्वरित समाधान की मांग करेगा।
सदस्यता अभियान और विस्तार की योजना
प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यातायात नगर में बड़ा सदस्यता अभियान शुरू होगा। कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की।
उपस्थित पदाधिकारी: जसपाल सिंह कोहली, अजय कृष्ण गोयल, आफताब हुसैन, मयंक जोशी, राजकुमार केसरवानी, मोहम्मद वारसी सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।


