Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने हिमालय संरक्षण और संवर्धन पर बैठक की, अंतर्राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन विश्वविद्यालय की स्थापना का सुझाव,

देहरादून, 19 सितंबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में विशेषज्ञों के साथ हिमालय संरक्षण एवं संवर्धन की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे बदलावों के समाधान के लिए “अंतर्राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन विश्वविद्यालय” की स्थापना आवश्यक है।राज्यपाल ने बताया कि आज पूरी दुनिया जलवायु संकट से जूझ रही है और इसका समाधान भारत से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालय के संरक्षण हेतु विभिन्न संस्थान काम कर रहे हैं, लेकिन पूर्ण और एकीकृत प्रयास की कमी से ठोस समाधान नहीं मिल पा रहे। उन्होंने पारंपरिक और आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कृति, जैव विविधता संरक्षण सहित हिमालय पर केंद्रित नीतियों के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया।बैठक में विश्वविद्यालय का स्वरूप और रूपरेखा तय करने पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि पर्यावरण क्षेत्र के विश्वविद्यालयों की एक प्राथमिक बैठक करके प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने इसे हिमालय संरक्षण के लिए ठोस पहल की नींव बताया।यह बैठक हिमालय संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसका लाभ हिमालयी राज्यों के साथ पूरी दुनिया को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page