Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय के बदलते जीवन परिवेश में योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता तथा सकारात्मक सोच प्रदान करता है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है।

राज्यपाल ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में भी सहायक है।

उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन का आधार है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page