Connect with us

उत्तराखण्ड

गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से बचने के लिए था फरार

 

। संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग के सरगना कौशल चिलवाल को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के साथ ही जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को जिलाधिकारी नैनीताल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के अनुमोदन के बाद कोतवाली रामनगर में कौशल चिलवाल सहित चार आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 169/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस गैंग में कौशल चिलवाल को गैंग लीडर नामित किया गया है।

मामले में नामजद अन्य आरोपियों में हर्षित कोहली, तनिष्क बोहरा और आकरित राघव शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कौशल चिलवाल के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उसे गुण्डा घोषित करते हुए जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी।

पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामनगर पुलिस ने कौशल चिलवाल को रेलवे के खाली मैदान, चोरपानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page