Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रथम आईटा मैंस ओपन प्रतियोगिता 2025 आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव,,

,चूनाखान, बैलपड़ाव। दिनांक 04 जून 2025, प्रतियोगिता का आज पांचवा दिन। स्वर्गीय बी0एस0 रावत समृति फर्स्ट आइटा मैंस ओपन टैनिस टूर्नामेंट के आज पांचवे दिन कोर्ट न0 01 पर क्वार्टरफाइनल मैच खेले गए जिसमें सिंगल्स इवेंट मैच में रियान शर्मा दिल्ली ने सार्थक शर्मा दिल्ली को 6-2,6-4 से रंजीत वी0एम0 तमिलनाडू ने हर्षित यादव दिल्ली को 6-1,6-2 से, डबल्स इवेंट मैच में उत्तरप्रदेश के चंद्रिल सूद व लक्षित सूद ने अभिषेक सिंह बिहार व हनु वर्मा उत्तरप्रदेश को 6-2,6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, कोर्ट न0 02 पर डबल्स ईवेंट मैच में सुभ्रनिल बर्मन व अमृत्युंजय मोहंती दोनों उड़ीसा ने सुमित गोदियाल उत्तराखंड व दीपक कुमार दिल्ली को 6-0,6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि कोर्ट न0 03 पर सिंगल्स इवेंट मैच में अमृत्युंजय मोहंती ने प्रनव मिश्रा उत्तरप्रदेश को 6-2,6-0 से, आयूश शर्मा राजस्थान ने प्रशांत प्रओचा हरियाणा को 6-3,6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विगत दिवस यानि कल दिनांक 03 जून को मौसम खराब होने के कारण देर अपरान्ह तक चले मैचों के परिणाम निम्नानुसार रहे। कोर्ट न0 01 पर सिंगल्स इवेंट मैच में रंजीत वी0एम0 तामिलनाडू ने ओम यादव उत्तरप्रदेश को 6-4,6-0 से, मुकिल रामानन तामिलनाडू ने आयूश शर्मा राजस्थान को 6-3, 6-4 से डबल्स इवेंट मैच में सुमित गोदियाल (यूके0) व दीपक कुमार (दिल्ली) ने उत्तराखंड के मानस तिवारी व गौतम जोशी को 6-3,6-4 से, कोर्ट न0 02 पर सिंगल्स ईवेंट मैच में प्रनव मिश्रा, उत्तरप्रदेश ने झारखंड के देव मिश्रा को 6-0,6-2 से, प्रशांत प्रोआचा,हरियाणा ने हनु गुप्ता उत्तरप्रदेश को 6-7(8),6-0 व 7-5 से, डबल्स मैच में उत्तरप्रदेश के दो सगे भाई चंद्रिल सूद व लक्षित सूद ने दिल्ली के आर्यन सेजवाल व हर्षित यादव को 6-1,6-1 से, कोर्ट न0 03 पर सिंगल्स इवेंट के मैच में हर्षित यादव दिल्ली ने पार्थ मलिक तेलंगाना को 3-6,7-6(6), 6-4 से, सार्थक शर्मा दिल्ली ने कुंश कक्कड़ उत्तरप्रदेश को 6-3, 6-2 से, कोर्ट न0 04 पर सिंगल्स ईवेंट मैच में रियान शर्मा दिल्ली ने आर्यन कंकरवाल राजस्थान को 6-0 6-0 से,अंम्रुतिय मोहंती उड़ीसा ने वंश अरोरा दिल्ली को 6-0,6-1 से डबल्स इवेंट मैच में अनुरुद्ध कुमार व सोभित टंडन दोनों उत्तरप्रदेश ने रवि कृषण धर दुबे उत्तरप्रदेश व दक्ष गुप्ता दिल्ली को 6-2,6-1 से पराजित किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस रावत ने बताया कि एकेडेमी के समीप ही कई रिसोर्ट हैं अतः खिलाड़ियों को रहने की कोई असुविधा नहीं है इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अविनीश ररस्तोगी ने बताया कि 14,15 सितंबर में भी चूनाखान(बैलपड़ाव) के फल्डलाइट सुसज्जित आप्टिमम टेनिस एकेडेमी में टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जिसकी अनुमति पूर्व में ही प्राप्त हो चुकी है। कल यानि 6 जून को सेमीफाइनल मैच पूर्व समयानुसार ही खेले जाएंगे।
आज औप्टिमम टेनिस खेल परिसर में जिला टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल के क्रमशः उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, सचिव हेम कुमार पांडेय, एसबीआई के भूतपूर्व प्रबंधक बृजमोहन सिंह बिष्ट, श्री मती मंजू जोशी,श्री मती रस्तोगी उपस्थित रहे साथ-साथ दर्शकों ने भी उच्च स्तरीय टेनिस खेल का आनंद लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page