Connect with us

उत्तराखण्ड

कैरम टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच, प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल में पहुंचे खिलाड़ी

 

एसोसिएशन नैनीताल द्वारा स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी अधिवक्ता की स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के छठे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के अंतिम चरण की ओर बढ़ने के साथ खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने स्वयं मैच रेफरी की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि सिंगल्स वर्ग में मनीष कांडपाल, हंसराज सिजवाली और चंद्रप्रकाश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

वहीं डबल्स वर्ग में राकेश सुयाल-संजय सुयाल तथा डी.एस. दानू-हंसराज सिजवाली की जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के मुकाबले जैसे-जैसे निर्णायक दौर में पहुंच रहे हैं, वैसे-वैसे खिलाड़ियों के बीच जीत की जंग और अधिक रोचक होती जा रही है।

प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए बार हॉल में अधिवक्ताओं और दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page